Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जल संरक्षण के लिए आयोजित की गई कलश यात्रा तथा चित्रकला प्रतियोगिता

मण्डला 10 जून 2024

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल स्त्रोतों के संरक्षण तथा पुर्नजीवन के साथ-साथ लोगों को जल संरक्षण का भी संदेश दिया जा रहा है। इसी क्रम में नगर परिषद बम्हनी बंजर द्वारा कलश यात्रा एवं चित्रकला निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कलश यात्रा के दौरान नगरवासियों से जल की प्रत्येक बूंद का सदुपयोग करने तथा जल को संरक्षित करने की अपील की गई। इसी प्रकार चित्रकला प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं द्वारा जल संरक्षण का संदेश देते प्रेरणास्पद चित्र बनाए गए। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष एवं पार्षदगण, नगर परिषद के अधिकारी, कर्मचारी तथा विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, छात्र  एवं महिला बाल विकास, स्वसहायता समूह की महिलायें उपस्थित रहीं।

Related posts

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

पर्यटन क्विज पंजीयन की अंतिम तिथि 25 जुलाई

Reva India News

संत गाडगे की जन्मजयंती आज

Reva India News

Leave a Comment