Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

संकल्प हब फॉर एम्पॉवरमेंट ऑफ वूमेन विशेष जागरूकता अभियान 4 अक्टूबर तक चलेगा

मंडला 24 जून 2024

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ने बताया कि भारत सरकार मंत्रालय महिला एवं बाल विकास के द्वारा ’संकल्प-हब फॉर एम्पॉवरमेंट ऑफ वूमेन’ अंतर्गत 21 जून से 4 अक्टूबर 2024 तक महिला केन्द्रित विषयों पर 100 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान विभिन्न शिविर, पंजीयन अभियान, सार्वजनिक बातचीत, कार्यशालाएं, सेमिनार जिला एवं ब्लॉक स्तर पर विशेष आउटरीच साप्ताहिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

आयोजित कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढाओ, भारतीय न्याय संहिता सप्ताह, मातृत्व लाभ सप्ताह, मिशन शक्ति योजना नामांकन सप्ताह, महिला केंद्रित विधान सप्ताह, सामुदायिक भागीदारी सप्ताह, लिंग संवेदनशीलता सप्ताह विभागों की योजनाओं का नामांकन कौशल विकास/कैरियर परामर्श सप्ताह, कानूनी जागरूकता सप्ताह, यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य सप्ताह, सामुदायिक लामबंदी सप्ताह, मिशन शक्ति योजनाओं की निगरानी मिशन शक्ति सप्ताह आयोजित की जाएंगी।

Related posts

कलेक्टर ने किया मत्स्य बीज उत्पादन केन्द्र का निरीक्षण

Reva India News

भारतीय जनता पार्टी, मंडला स्वदेशी सिर्फ एक नारा नहीं वरन आत्मनिर्भर और विकसित भारत की नींव है…..संपतिया उइके .”आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” के अंतर्गत प्रेसवार्ता संपन्न

Reva India News

महिष्मति गौ सेवा रक्तदान संगठन के तत्वाधान में 1 मार्च श्रमदान की विनम्र अपील

Reva India News

Leave a Comment