Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

’सफलता की कहानी’ प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से फूलवती बैगा का पक्के मकान में रहने का सपना हुआ साकार

मंडला 3 जुलाई 2024

जिला व जनपद पंचायत मंडला के ग्राम पंचायत जंतीपुर की निवासी फूलवती बैगा का प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत पक्के मकान में रहने का सपना साकार हुआ है। फूलवती बैगा ने बताया कि उसका परिवार पहले कच्चे मकान में रहता था, उनके पास इतने रूपए-पैसे भी नहीं थे, कि वे खुद का पक्का मकान बना सकें। उसने बताया कि उसका पति सुरेश बैगा मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। उनकी कोई खेती-बाड़ी भी नहीं है, जिसके कारण उनका परिवार मजदूरी पर ही निर्भर था। मजदूरी से इतने रूपए-पैसे नहीं मिलते थे कि वे अपना पक्का मकान बना सके। फूलवती बैगा ने बताया कि कच्चे मकान में रहने में उन्हें बहुत परेशानी होती थी। कच्चे मकान में प्रतिवर्ष कवेलू बदलना पड़ता था, बरसात के दिनों में पानी टपकता रहता था, ठंड के मौसम में ठंडी हवाएं घर के अंदर प्रवेश करती थी, गर्मी के मौसम में भी अधिक गर्मी पड़ती थी, जिससे उसके परिवार को कच्चे मकान मंे रहने पर बहुत परेशानी होती थी। घर की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण पक्का मकान बनाना हमारे परिवार के लिए सपनों के समान था। फूलवती बैगा ने बताया कि उसे ग्राम पंचायत से सूचना मिली कि उसका नाम प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना में चयन कर लिया गया है। यह सुनकर वह बहुत प्रसन्न हुई कि अब उसका भी पक्का आवास भवन बनेगा। फूलवती बैगा का कहना है, कि प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना ने उसके पक्के मकान में रहने के संपनों को पूरा कर दिया है। प्रधानमंत्री जनमन योजना से उसका पक्का मकान बनाकर तैयार हो गया है और वह अब पक्के मकान में रहने लगी है। बरसात, ठंड और गर्मी के मौसम में कच्चे मकान में रहने पर होने वाली समस्याओं से उसे निजात मिल गया है। अब उसे बरसात, ठंड और गर्मियों के मौसम में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। फूलवती बैगा प्रधानमंत्री जनमन योजना से पक्का आवास भवन पाकर बहुत प्रसन्न है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया है।

Related posts

विकासखंड बिछिया और नारायणगंज में जैविक और प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला संपन्न हुई

Reva India News

भारतीय जनता पार्टी, जिला मंडला भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाया जायेगा… . जिले के प्रत्येक बूथ स्तर पर पहुंचेगी गौरव यात्रा, प्रेस वार्ता में दी गई जानकारी

Reva India News

बोर्ड परीक्षा 2025 कलेक्टर प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण सम्पन्न

Reva India News

Leave a Comment