Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के लिए आवेदन आंमत्रित

मंडला 4 जुलाई 2024

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) वर्ष 2024-25 हेतु खाद्य प्रसंस्करण इकाईयाँ जैसे- कोदो कुटकी, राईस मिल, आटा चक्की, गुड़, मसाला यूनिट, अचार, पापड़ चिप्स, ऑयल मिल, नमकीन उद्योग, टमाटर केचप, सॉस तथा अन्य कई प्राथमिक खाद्य प्रसंस्करण इकाईयों की स्थापना हेतु 100 यूनिट के भौतिक लक्ष्य प्राप्त है, योजना के प्रावधान अनुसार प्रति इकाई 35 प्रतिशत अधिकतम 10 लाख रूपये तक अनुदान देय है। जिले के इच्छुक एवं खाद्य प्रसंस्करण में सम्मिलित समस्त उद्यमी उपरोक्त योजना का लाभ ले सकेंगे। योजना के दिशा निर्देशानुसार Pmfme Portal (www.pmfme.mofpi.gov.in½ पर ऑनलाईन पंजीयन एवं डीपीआर तैयार करने हेतु जिला रिसोर्स पर्सन, निकटतम विकासखण्ड स्तरीय वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी एवं क्षेत्रीय ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारियों अथवा कार्यालय सहायक संचालक उद्यान से संपर्क कर सकते है।

Related posts

बिछिया नगरीय निकाय उप निर्वाचन 2025 कार्यक्रम जारी

Reva India News

निर्बाध रूप से जारी रहेगी छत्तीसगढ़ से आए नीलम और वंश की पढ़ाई फेसबुक से मिली जानकारी पर कलेक्टर ने तत्काल दिलाया प्रवेश  

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 22 अगस्त 2024

Reva India News

Leave a Comment