Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

लेखा प्रशिक्षण के लिए आवेदन 23 जुलाई की शाम 5 बजे तक

मंडला 19 जुलाई 2024

शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला जबलपुर में संभाग के समस्त शासकीय कार्यालयों के लिपिक वर्गीय कर्मचारियों के लिए लेखा प्रशिक्षण का नवीन सत्र 1 अगस्त से प्रारंभ हो रहा है। संभाग के समस्त कार्यालयों के अधीन कार्यरत नियमित लिपिक वर्गीय कर्मचारी जो म.प्र. शासन सामान्य प्रशासन विभाग के अनुसार सहायक ग्रेड-3 के पद पर नियुक्ति के लिए अर्हता पूरी करते हैं एवं सहायक ग्रेड-3 के पद पर एक वर्ष की लगातार सेवा पूरी कर ली हो, के आवेदन पत्र 23 जुलाई 2024 की शाम 5 बजे तक कार्यालय में जमा किए जाएंगे। यह प्रशिक्षण शासकीय कर्मचारियों के लिए निःशुल्क है एवं अर्धशासकीय, निगम, मंडल, निकाय आदि के कर्मचारियों को म.प्र. शासन द्वारा निर्धारित प्रशिक्षण शुल्क का चालान सत्र में प्रवेश होने पर अनिवार्य रूप से जमा करना होगा।

Related posts

सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वाले व्यक्ति व अनाधिकृत रूप से तम्बाकू उत्पादन बेचने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी

Reva India News

जिला स्तरीय लघु उद्योग संवर्धन बोर्ड की बैठक सम्पन्न

Reva India News

मतदान दलों के प्रशिक्षण को प्रभावी बनाएं – डॉ. सिडाना मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण संपन्न

Reva India News

Leave a Comment