Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

देवहारा अस्थाई स्वास्थ्य शिविर में 24 घंटे मौजूद रहेंगे चिकित्सा अधिकारी एवं पैरामेडिकल स्टॉफ

मंडला 26 जुलाई 2024

घुघरी विकासखंड के ग्राम देवहारा में अस्थाई स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है जिसमें 24 घंटे चिकित्सा अधिकारी एवं पैरामेडीकल स्टॉफ मौजूद रहते हुए स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। अस्थाई स्वास्थ्य शिविर के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा चिकित्सक एवं पैरामेडीकल स्टॉफ की ड्यूटी लगाई गई है।

जारी आदेश के अनुसार अस्थाई स्वास्थ्य शिविर में प्रातः 8 बजे से रात 8 बजे तक के लिए आरबीएसके एमओ डॉ. रोशनी परते, एएनएम दशोंदी कुशराम, सीएचओ याशिका नागरिया, एएनएम वेदवती मरावी, सीएचओ सरोजिनी धुर्वे, एएनएम हिरोंदी ठाकुर, सीएचओ निधी डांडा एवं एएनएम महेश्वरी परते की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार रात 8 बजे से प्रातः 8 बजे तक के लिए आरबीएसके एमओ डॉ. टीआर झारिया, फार्मासिस्ट कृष्णकांत मरावी, एसटीएस डी.आर. राने एवं वार्डबॉय राम भारतीया की ड्यूटी लगाई गई है।

Related posts

कलेक्टर एवं सीईओ ने देखी स्व सहायता समूह की महिलाओं की गोंड़ी पेंटिंग

Reva India News

7वी एवं 9वी की प्रवेश परीक्षा 25 मई को

Reva India News

कलेक्टर ने माहिष्मती घाट पहुँचकर बढ़ते हुए जल स्तर का जायजा लिया निचली बस्ती एवं इलाकों में एहतियात बरतने की अपील की

Reva India News

Leave a Comment