Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनीं आमजनों की समस्याएं

मंडला 6 अगस्त 2024

जिला योजना भवन में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने आवेदकों की समस्याएं सुनी। 125 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करनेे के निर्देश दिए। जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, संयुक्त कलेक्टर अरविंद सिंह सहित संबंधित विभागों के जिलाधिकारी उपस्थित थे।

आज सम्पन्न हुई जनसुनवाई में ग्राम पंचायत आमानाला निवासी रजनी मरावी ने मुआवजा राशि के भुगतान के संबंध में, ग्राम अहमदपुर निवासी श्रवण कुमार ने क्रेडिट कार्ड से अवैध रूप से पैसे निकाल लेने के संबंध में, ग्राम पुरवा निवासी नेहा बंसकार ने खाता खुलवाने वाले के संबंध में, ग्राम बम्हनी भावल निवासी बसंत ने प्रधानमंत्री आवास योेजना का लाभ दिलाने के संबंध में, साथ ही पेंशन सहायता, अतिक्रमण, प्रधानमंत्री आवास योजना, रोजगार, मजदूरी भुगतान, स्वास्थ्य सहायता सहित अलग-अलग विषयों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए।

Related posts

पीएम जनमन में श्रेष्ठ कार्यों के लिए मंडला की राष्ट्र स्तर पर हुई सराहना कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने नई दिल्ली में आयोजित कॉफ्रेंस में किया प्रस्तुतिकरण

Reva India News

शिविरों के माध्यम से दिव्यांगजनों की सेवा करने का अवसर मिला है – कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा घुघरी में भारत सरकार की एडिप योजना एलिम्को सहायक उपकरण वितरण शिविर संपन्न हुआ

Reva India News

स्वतंत्रता दिवस के आयोजन के संबंध में बैठक सम्पन्न

Reva India News

Leave a Comment