Reva India News
Other

राज्यपाल श्री पटेल ने राजा शंकर शाह-कुंवर रघुनाथ शाह का किया स्मरण राजभवन में बलिदान दिवस पर मौन रखकर दी गई श्रद्धांजलि  

मंडला 18 सितंबर 2024

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने राजा शंकर शाह- कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर आज उनका स्मरण किया। राज्यपाल श्री पटेल ने अधिकारी-कर्मचारियों के साथ दो मिनट का मौन रखकर जनजातीय नायकों को श्रद्धांजलि दी। उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

राजभवन के बेंक्वेट हॉल में आयोजित बलिदान दिवस कार्यक्रम में राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री मुकेश चंद्र गुप्ता, राज्यपाल के अपर सचिव श्री उमाशंकर भार्गव, राज्यपाल के विधि अधिकारी श्री उमेश श्रीवास्तव और राजभवन के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

कलेक्टर ने दी पुष्पेन्द्र को 3 हजार रूपए की आर्थिक सहायता  

Reva India News

दिनदहाड़े चल रहा माइनिंग का अवैध कारोबार कुंभकरण की नींद सो रहा खनिज विभाग

Reva India News

जिला प्रशासन ने त्यौहारों के मद्देनजर जारी किए एडवाईजरी

Reva India News

Leave a Comment