Reva India News
Other

नगरपालिका मंडला में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कचरा पृथक्कीकरण का प्रदर्शन किया गया

मंडला 20 सितंबर 2024

मुख्य नगरपालिका अधिकारी मंडला ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा अभियान-2024 अंतर्गत स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता थीम पर आधारित नगरपालिका परिषद मण्डला के द्वारा विभिन्न वार्डाें में जन जागरूकता अभियान प्रारंभ किया गया है। उन्होंने बताया कि जनजागरूकता अभियान के माध्यम से स्वच्छता गतिविधियों में नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। इस अभियान में सुभाष वार्ड, भगत सिंह वार्ड एवं आजाद वार्ड में श्री एससी चौधरी प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक, वार्ड सुपरवाईजर श्री शिवकुमार धौलपुरिया, श्री पुष्पेन्द्र पाण्डेय और श्री घनश्याम घेसरे के द्वारा वार्ड वासियों को कचरा पृथक्कीकरण का प्रदर्शन करते हुए मोहल्ला सभा का आयोजन किया गया। जिसमें नागरिकों के व्यवहार परिवर्तन में सहयोग करने एवं स्वच्छता को अपने स्वभाव में लाने हेतु संकल्प लिया गया।

Related posts

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण हेतु बैठक 13 सितंबर को होगी

Reva India News

10 तक भेजें स्व. देवी प्रसाद शर्मा पुरूस्कार के प्रस्ताव

Reva India News

जिला पंचायत सीईओ द्वारा नाबार्ड स्वच्छता से विकास कार्यक्रम का शुभारंभ एवं कृषि से संबन्धित कार्यों का किया गया निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment