Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विद्यार्थियों ने कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत का किया धन्यवाद विद्यालय की वॉल्टेज की समस्या का हुआ निराकरण

मण्डला 23 सितंबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा एवं मुख्य कार्यापालन अधिकारी जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट द्वारा 31 अगस्त 2024 को सीएम राईज स्कूल घुटास का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान स्कूल में अध्ययनरत विद्यार्थियों से संवाद करते हुये विद्यार्थियों ने कम्प्यूटर कक्ष में विद्युत वोल्टेज की समस्या के कारण कम्प्यूटर, लाईट एवं पंखे बार-बार बंद होने से कम्प्यूटर क्लास में अध्ययन में परेशानी से अवगत कराया था। कलेक्टर एवं सीईओ द्वारा एक सप्ताह में समस्या का निराकरण करने का आश्वासन दिया था।

कलेक्टर एवं सी.ई.ओ. द्वारा निर्माणाधीन सी.एम. राईज स्कूल की निर्माण एजेंसी म.प्र. भवन विकास निगम एवं विद्युत विभाग को वोल्टेज समस्या का तत्काल निराकरण करने के निर्देश गए थे। कलेक्टर के निर्देशानुसार निर्माण एजेंसी द्वारा नियमानुसार विद्युत विभाग से समन्वय कर ट्रांसफार्मर लगवाकर विद्युत वोल्टेज की समस्या का निराकरण समय सीमा में किया गया। कम्प्यूटर कक्षा का प्रतिदिन सुचारू रूप से संचालन होने से समस्त विद्यार्थियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कलेक्टर एवं सी.ई.ओ. के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related posts

कलेक्टर ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत औरई में श्रमदान का अवलोकन किया

Reva India News

जिला कौशल समिति की बैठक सम्पन्न

Reva India News

रेगुलर पढ़ने वाले बच्चे कभी असफल नहीं होते – श्री सोमेश मिश्रा प्रवेशोत्सव के ’भविष्य से भेंट’ कार्यक्रम में शामिल हुए कलेक्टर

Reva India News

Leave a Comment