Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

स्वच्छता ही सेवा अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए जन अभियान परिषद और उसकी टीम को किया सम्मानित किया गया

मंडला 2 अक्टूबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा और नगर पालिका मंडला अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा के द्वारा स्वच्छता ही सेवा 2024 और मद्य निषेध सप्ताह के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में जन अभियान परिषद और उसकी टीम को सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि जन अभियान परिषद और उसकी टीम ने 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक जिले में चलने वाले स्वच्छता अभियान अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता, गीत गायन प्रतियोगिता, पेंटिंग उपयोगिता, रंगोली प्रतियोगिता आदि प्रतियोगिताओं और स्वच्छता अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने पर  सम्मानित किया है। इस अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद और उसकी टीम को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया। उक्त कार्यक्रम में जनपद पंचायत मंडला अध्यक्ष श्री सोनू भलावी, नगर पालिका मंडला उपाध्यक्ष श्री अखिलेश कछवाहा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रेयांश कूमट और सभी विभागों के अधिकारी व स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि स्वच्छताग्राही विद्यार्थी और जिले के नागरिक उपस्थित थे।

Related posts

वनवासी विकास परिषद ने मनाई बिरसा मुंडा जन्म जयंती

Reva India News

प्रशासन आपके द्वार: जमगांव में लगा बहुउद्देशीय जनसेवा शिविर, कलेक्टर ने कहा हर पात्र तक पहुंचे योजनाओं का लाभ

Reva India News

*एम पी फार्मासिस्ट एशोसिएशन प्रदेश पदाधिकारियो की बैठक संपन्न हुई।जबलपुर*

Reva India News

Leave a Comment