Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

वुडन बेडमिंटन कोर्ट का कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया शुभारंभ

मंडला 4 अक्टूबर 2024

कलेक्टर सोमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने इंडोर स्टेडियम मंडला में नवीन वुडन बेडमिंटन कोर्ट का लाल फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान बेडमिंटन खेलकर कलेक्टर और एसपी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। शुभारंभ कार्यक्रम में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए अध्ययन के साथ-साथ खेल गतिविधियाँ भी आवश्यक है, स्वस्थ शरीर के लिए खेल जरूरी है, स्वस्थ व्यक्ति राष्ट्र के विकास में बेहतर योगदान दे सकता है। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी रविंद्र ठाकुर, प्रशिक्षक, कर्मचारी सहित बेडमिंटन खिलाड़ी उपस्थित थे।

Related posts

आयुष्मान कार्ड बनाकर लें आयुष्मान भारत ‘’निरामयम’’ योजना का लाभ पात्र परिवार को प्रतिवर्ष 5 लाख तक के इलाज की पात्रता

Reva India News

1 मार्च से लगेगा आम जनता को कोरोना का टीका प्रेस वार्ता में सीएमएचओ ने मीडिया को दी जानकारी

Reva India News

आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब तस्करी के विरूद्ध की गई कार्यवाही

Reva India News

Leave a Comment