Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय प्राचार्यों की बैठक संपन्न

मंडला 5 अक्टूबर 2024

कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले के प्राचार्य एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सेमरखापा, सिझौरा, नारायणगंज, निवास, घुघरी एवं कन्या शिक्षा परिसर चटुआमार, नैनपुर, खर्राछापर, बिछिया एवं बीजाडांडी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी प्राचार्यों को निर्देशित किया गया है कि संस्था परिसर में ही निवास करें, क्योंकि अधिक संख्या में छात्र-छात्राएं निवासरत होकर अध्ययनरत रहते हैं। सभी बच्चों के सुरक्षा एवं अध्यापन की संपूर्ण जवाबदारी प्राचार्य की रहती है। सभी बच्चों से अभिभावकों की तरह बातचीत करें, परिसर में अनिवार्य रूप से साफ-सफाई कराकर परिसर को साफ सुथरा रखें, निवासरत बच्चों का प्रतिमाह स्वास्थ्य परीक्षण करावें। साथ ही बोर्ड परीक्षा परिणाम हेतु समय-सीमा में कोर्स पूर्ण कराते हुए रिवीजन करावें, राष्ट्रीय प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु अतिरिक्त कोचिंग लगाकर तैयारी कराएं, ताकि एकलव्य एवं कन्या शिक्षा परिसर के बच्चे अधिक संख्या में जेईई एवं नीट में उत्तीर्ण हो सकें। कोई भी संस्था प्राचार्य बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। छात्रावास में छात्र-छात्राओं को निर्धारित मीनू के अनुसार भोजन कराएं।

Related posts

गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय सहित सभी स्तरों पर कार्यक्रम आयोजित करने दिशा-निर्देश जारी

Reva India News

शासकीय भूमि की सुरक्षा राजस्व विभाग की जिम्मेदारी – हर्षिका सिंह राजस्व अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

हाईस्कूल डिठौरी एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सालीवाड़ा में जागरूकता सत्र संपन्न

Reva India News

Leave a Comment