Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शासकीय हाई स्कूल मोचा में स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुआ

मंडला 8 अक्टूबर 2024

वन स्टॉप सेंटर मण्डला द्वारा शक्ति अभिनंदन अभियान के तहत कलेक्टर श्री मिश्रा के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास शालिनी तिवारी के मार्गदर्शन में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना एवं सशक्ति वाहिनी अभियान के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल मोचा में स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशासक मधुलिका उपाध्याय द्वारा छात्राओं को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत किशोरी बालिकाओं को मासिक धर्म के समय स्वच्छता और विशेष स्वास्थ्य प्रबंधन, युवा अवस्था में स्वास्थ्य की देखभाल, गुड टच-बेड टच के बारे में बताया गया। सशक्त वाहिनी अभियान के अंतर्गत पंजीयन किये गये। बालिकाओं को निडर और निर्भय रहने के लिये आश्वस्त किया गया। उक्त  कार्यक्रम में संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास जबलपुर शशि श्याम उईके, बिछिया परियोजना अधिकारी विनोद वाहने, पर्यवेक्षक परियोजना बिछिया मधुलिका उपाध्याय एवं शासकीय हाई स्कूल मोचा वि.खं. बिछिया के शिक्षकगण व वन स्टॉप सेंटर के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

नैनपुर में 11 करोड़ की लागत से निर्मित संयुक्त अनुविभागीय राजस्व कार्यालय का लोकार्पण संवेदनशीलता से समय पर हो राजस्व विवादों का त्वरित निपटारा – केबिनेट मंत्री श्रीमती उइके यह सामान्य नहीं, न्याय का भवन है – प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल

Reva India News

केन्द्रीय मंत्री श्री कुलस्ते ने किया पर्यटन विकास कार्यों का भूमिपूजन ग्राम थामनगांव एवं लिंगामाल में हुए कार्यक्रम आयोजित

Reva India News

शासकीय पीएम एक्सीलेंस रानी दुर्गावती कॉलेज में युवा संगम मेला का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment