Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

निर्माण कार्य पूर्ण न करने या राशि वापिस न करने पर संपत्ति कुर्की की कार्यवाही की जाएगी

मंडला 6 नवंबर 2024

मुख्य नगरपालिका अधिकारी मंडला ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) बीएलसी की घटक की विस्तारित अवधि 31 दिसंबर 2024 को समाप्त हो जाएगी। उन्होंने उक्त योजना के अंतर्गत नगरपालिका मंडला के ऐसे हितग्राही जिनको राशि का भुगतान किया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रथम किश्त प्राप्त हो चुकी है। नोटिस/सूचना पत्र कार्य प्रारंभ करने हेतु जारी किया गया है। वह निर्माण कार्य प्रारंभ कर निकाय को 15 दिवस में राशि प्रदाय अनुसार लेंटर लेवल तक निर्माण कार्य पूर्ण करें एवं द्वितीय किश्त हेतु लेंटर लेवल जियो टैग कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि ऐसे हितग्राही जिनको आवास योजना के द्वितीय किश्त 2 लाख रूपए प्राप्त हो चुके हैं। आगामी 15 दिवस में छत ढलाई उपरांत आवास के सामने छपाई-पुताई एवं प्रधानमंत्री आवास योजना का लोगो नाम सहित कार्य कराकर निकाय को सूचित करें। जिससे कम्पलीट लेवल की जियो टैग किया जा सके। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य न कराने पर प्रकरण सरेंडर/निरस्त करते हुए राशि वापसी एवं राशि वापसी न करने की स्थिति में संपत्ति कुर्की की कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।

Related posts

राजस्व प्रकरणों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ निराकरण करें – श्री मिश्रा राजस्व महा अभियान की समीक्षा में कलेक्टर ने निर्देश

Reva India News

रजिस्ट्रीकरण तथा सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों का प्रशिक्षण 27 अगस्त को  

Reva India News

वन स्टॉप सेंटर अंतर्गत विभिन्न पदों के लिए 4 जनवरी तक जमा होंगे अनुरोध प्रस्ताव

Reva India News

Leave a Comment