Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

देवउठनी एकादशी से माहिष्मती घाट में पंचचौकी महाआरती का शुभारंभ होगा – कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने योजना भवन में सामाजिक अध्यक्षों की बैठक ली

मंडला 12 नवंबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कहा कि देवउठनी एकादशी 12 नवंबर से माँ नर्मदा नदी के माहिष्मती घाट में संध्याकालीन पंचचौकी महाआरती प्रारंभ होगी। पंचचौकी महाआरती आयोजन के लिए संपूर्ण व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं। पंचचौकी महाआरती के आयोजन के लिए ट्रस्ट का निर्माण कर खाता खोला गया है। ट्रस्ट द्वारा खोले गए खाते में कोई भी नागरिक दान स्वरूप राशि जमा कर सकता है। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा मंगलवार को जिला योजना भवन में पंचचौकी महाआरती के आयोजन के संबंध में आयोजित बैठक में समीक्षा कर रहे थे। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री अरविंद कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ सहित विभिन्न समाजों के अध्यक्ष मौजूद थे। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने आयोजित बैठक में निर्देशित किया कि पंचचौकी महाआरती ट्रस्ट के बैंक खाते में अपनी स्वेच्छानुसार राशि दान कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पंचचौकी महाआरती में जिले के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, धर्मप्रेमी, श्रद्धालु, अधिकारी, कर्मचारी, पत्रकारगण और नागरिकगण शामिल होंगे। चुनरी एवं कलश यात्रा निकाली जाएगी। घाट की साफ-सफाई और पुताई कराई की गई है। माहिष्मती घाट नामकरण का पत्थर व बोर्ड लगाए जाएंगे। माहिष्मती घाट की दीवारों में वॉलपेंटिंग कराई गई है। पंचचौकी महाआरती स्थल में पुताई एवं प्रकाश का प्रबंध किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रसादी का भी प्रबंध किया जाएगा। माहिष्मती घाट में साबुन से स्नान करने वालों पर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार से महिष्मति घाट में कपड़े धोने वालों पर भी दण्ड अधिरोपित किया जाएगा। माहिष्मती घाट में वाहन धोने वालों पर भी कार्यवाही की जाएगी।

Related posts

16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर 23 जनवरी को दिलाई जायेगी मतदाता शपथ

Reva India News

21 केन्द्रों में आयोजित परीक्षा के लिए तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी की ड्यूटी लगाई गई  

Reva India News

शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मंडला में पर्यावरण आधारित विभिन्न गतिविधियाँ संपन्न

Reva India News

Leave a Comment