Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एसडीएम शाहिद खान ने खरीफ फसलों को सुरक्षित रखने के लिए गोदाम का निरीक्षण किया

मंडला 16 नवंबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में एसडीएम निवास शाहिद खान ने आदिम जाति सेवा सहकारी समिति निवास में स्थित मार्कफेड गोदाम का निरीक्षण किया। उन्होंने गोदाम में भंडारित खाद, बारदाना एवं उपार्जन फसलों को सुरक्षित रूप से रखने के लिए स्थान का चयन किया। गोदाम में साफ-सफाई और सुरक्षा के प्रबंध करने के निर्देश दिए। जिससे भंडारित खाद, बारदाना और उपार्जन की फसलों को सुरक्षित ढंग से गोदामों में रखा जा सके। विभागीय अधिकारियों को गोदामों का नियमित रूप से निरीक्षण एवं देखभाल करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डीएम नान, डीएमओ मार्कफेड, डीएम एमपीडब्ल्यूएलसी, नायब तहसीलदार श्री मरावी सहित अनुविभाग एवं जनपद स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

जिले में मिले 7 कोरोना पॉजीटिव

Reva India News

दिव्यांग बच्चों और वरिष्ठजनों के लिए 21 से 30 अप्रैल तक लगेंगे स्क्रीनिंग शिविर

Reva India News

धान उपार्जन, भुगतान, परिवहन व परीक्षाओं की तैयारियों की समीक्षा जिला पंचायत सीईओ ने योजना भवन में ली विस्तृत बैठक

Reva India News

Leave a Comment