Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना के तहत हितग्राहियों को दुधारू भैसों का वितरण किया

मंडला 17 नवंबर 2024

सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने शनिवार को पशु चिकित्सा कार्यालय मंडला में पशुपालन विभाग की महत्वकांक्षी योजना मुख्यमंत्री दुधारु पशु प्रदाय के अंतर्गत बैगा जनजाति के हितग्राहियों को दुधारु भैंस का वितरण किया। सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह योजना हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिए पिछले वर्ष से संचालित है।

जिले में इस योजना का लाभ बैगा परिवारों के जीवन में अमूल परिवर्तन ला रहा है। इस योजना के अंतर्गत प्राप्त लक्ष्य को शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जाएगा। सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने बताया कि योजना के महत्व को देखते हुए शासन से इसे और आगे बढ़ाने पर चर्चा की जाएगी। जिससे जिले के शत प्रतिशत बैगा जनजाति के हितग्राहियों को इस योजना से लाभान्वित किया जा सके। आयोजित कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि श्री जयदत्त झा, श्री रुचिराम गुरवानी, किसान संघ के जिला अध्यक्ष श्री उमेश शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य श्री संदीप सिंह, सरपंच देवदरा और जनपद सदस्य कार्यक्रम में उपस्थित थे।

 

Related posts

कर्तव्यनिष्ठ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का कोरोना से निधन विभाग ने आश्रित को 24 घंटे में जारी किया अनुकंपा नियुक्ति आदेश

Reva India News

पंच पद के लिए मतपेटी से मतदान एवं मतगणना 11 सितंबर को होगी

Reva India News

जिला अस्पताल पहुंची मंत्री श्रीमती उइके माताओं और नवजात बालिकाओं को वितरित की पोषण किट

Reva India News

Leave a Comment