Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

खनिज विभाग द्वारा अवैध उत्खनन के परिवहन में संलिप्त तीन वाहन जप्त

मंडला 11 दिसंबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज विभाग के द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, अवैध परिवहन और अवैध भण्डारण के विरूद्ध लगातार कार्यवाहियाँ की जा रही है। प्रभारी खनिज अधिकारी ने बताया कि उक्त निर्देशों के तहत 10 दिसंबर को आंगन तिराहा महाराजपुर क्षेत्र के अन्तर्गत खनिज गिट्टी में संलिप्त एक वाहन ट्रेक्टर क्रमांक एमपी 51 जी 1540 एवं 11 दिसंबर को मोहनिया पटपरा अन्तर्गत खनिज मुरूम का अवैध उत्खनन/परिवहन/भण्डारण में संलिप्त दो वाहन ट्रेक्टर क्रमांक एमपी 51 जेडसी 0898 एवं वाहन ट्रेक्टर क्रमांक एमपी 51 एबी 0570 को खनिज विभाग द्वारा जप्त किया गया। उक्त संलिप्त वाहन को जप्त कर शासकीय अभिरक्षा में संबंधित थाना प्रभारी, थाना महाराजपुर एवं थाना कोतवाली मण्डला की सुपुर्दगी में दिया गया है। उक्त वाहन के विरूद्ध म०प्र० खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के प्रावधानों के तहत् प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर न्यायालय मंडला में प्रेषित किया जाएगा। उक्त कार्यवाही सहायक खनि अधिकारी, खनि निरीक्षक और खनिज अमले के द्वारा की गई है।

Related posts

लघोर टोला के सार्वजनिक पेयजल कूप की हो रही मरम्मत

Reva India News

मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल कल्याण योजना

Reva India News

राजस्व प्रकरणों का निपटारा सर्वोच्च प्राथमिकता से करें – कमिश्नर श्री अभय वर्मा कमिश्नर श्री वर्मा ने राजस्व महा अभियान 3.0 के प्रकरणों की समीक्षा की

Reva India News

Leave a Comment