Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुआ

मंडला 18 दिसंबर 2024

प्रशासक वन स्टॉप सेंटर मंडला ने बताया कि बेटी बचाव-बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग जिला मंडला के जिला कार्यक्रम अधिकारी रोहित बड़कुल के मार्गदर्शन में जागरूकता कार्यक्रम किया गया। जिसमें वन स्टॉप सेंटर द्वारा ग्राम मोचा परियोजना बिछिया जिला मण्डला में प्रशासक मधुलिका उपाध्याय द्वारा क्षेत्रीय दौरा किया गया। कुपोषित बच्चों हेतु स्वर्ण कवच अभियान के अंतर्गत बच्चों को दवाईयां पिलाई गई। साथ ही स्थानीय निवासियों के समस्याओं को सुनकर क्षेत्रीय स्तर पर स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता की बात कही। स्वास्थ्य की देखभाल, मासिक धर्म के समय स्वच्छता और विशेष स्वास्थ्य प्रबंधन, वन स्टॉप सेंटर एवं हब में दी जाने वाली सहायताओं तथा चाईल्ड हेल्पलाईन नंबर 1098 व महिला हेल्प लाईन नंबर 181 के बारे में बाताया गया। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं उपस्थित थी।

Related posts

लोकसेवा केन्द्रों से मिलेंगी ई-कोर्ट सेवाएं  

Reva India News

गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय सहित सभी स्तरों पर कार्यक्रम आयोजित करने दिशा-निर्देश जारी

Reva India News

नर्मदा जयंती पर रहेगा स्थानीय अवकाश

Reva India News

Leave a Comment