Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने निर्माण कार्यों के लिए 19 करोड़ 15 लाख रूपए स्वीकृत कराए

मंडला 19 दिसंबर 2024

प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके के द्वारा मंडला जिले में पुल निर्माण और नर्मदा परिक्रमा मार्ग को जोड़ने के निर्माण कार्य के लिए लागत 19 करोड़ 15 लाख रूपए स्वीकृत कराए हैं। जिससे पिंडरई से केवलारी मार्ग पर थावर नदी पर पुल निर्माण 8 करोड़ 50 लाख रूपए की लागत से किया जाएगा। ग्राम चीतापखना (पटपरटोला) ग्राम पंचायत बरवानी में प्राथमिक शाला के सामने पुल निर्माण 6 करोड़ 50 लाख रूपए की लागत से किया जाएगा। इसी प्रकार से साल्हेडंडा से नर्मदा परिक्रमा सिवनी जिले को जोड़ने वाला मार्ग निर्माण 4 करोड़ 15 लाख रूपए की लागत से किया जाएगा।

Related posts

मवई जनपद में पीएम जनमन एवं आवास प्लस की हितग्राहीवार समीक्षा

Reva India News

“ऑपरेशन मुस्कान” के तहत महाराजपुर स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम

Reva India News

मंडला में 13 एवं 14 फरवरी को सजेगा मिलेट फूड फेस्टिवल पुलिस ग्राउंड में होगा मोटा अनाज (श्री अन्न) का महाकुंभ

Reva India News

Leave a Comment