Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा बुधवार को पंचचौकी महाआरती में शामिल हुए

मंडला 1 जनवरी 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा की उपस्थिति में बुधवार को नववर्ष के अवसर पर माँ नर्मदा नदी के माहिष्मती घाट में संध्याकालीन पंचचौकी महाआरती संपन्न हुई। पंचचौकी महाआरती का आयोजन अमृता चौक, रेवा चौक, नर्मदा चौक, शांकरी चौक और मेकलसुता चौक में संपन्न हुआ। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा सहित अधिकारी, कर्मचारी, समाजसेवी, श्रद्धालु, पत्रकार और नागरिकगण माहिष्मती घाट में आयोजित पंचचौकी महाआरती में हजारों की संख्या में शामिल हुए। पंचचौकी महाआरती के दौरान तालियों से माहिष्मती घाट गूंज उठा। इसके बाद माहिष्मती घाट में पुष्प प्रवाहित किया गया।

इस अवसर पर नर्मदा अष्टक गान ’पदीय पाद पंकजम नमामि देवी नर्मदे’ नर्मदा जी की पंचचौकी महाआरती उतारी गई, इसके बाद ’ऊँ जय जगदा नंदी’ आरती गाया गया। जय-जय नर्मदे, हर-हर गंगे, जय राधेकृष्णा, जय श्री राम और जय-जयकार किया गया। आरती समापन के बाद कार्यक्रम स्थल में सभी को प्रसादी का वितरण किया गया। आयोजित पंचचौकी महाआरती में डीएफओ सुश्री नेताम, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, एसडीएम बिछिया सुश्री सोनाली देव, डिप्टी कलेक्टर श्री आशुतोष ठाकुर, नगरपालिका अधिकारी श्री गजानंद नाफड़े सहित अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, पत्रकारगण, श्रद्धालु और जिले के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related posts

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

शिक्षा सत्र की तैयारियों का निरीक्षण, आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

Reva India News

5 कोरोना मरीज मिले

Reva India News

Leave a Comment