Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मिशन नेत्र ज्योति कार्यक्रम में वितरित की गई सोनपापड़ी एक्सपायरी नहीं थी – सीएमएचओ

मंडला 6 जनवरी 2025

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी मंडला ने बताया कि ’द वायरल न्यूज’ समाचार में प्रकाशित खबर में 4 जनवरी 2025 को जिला योजना भवन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित मिशन नेत्र ज्योति कार्यक्रम में वितरित की गई सोनपापड़ी को एक्सपायरी डेट की होना बताया गया था। उन्होंने बताया कि इस संबंध में खाद्य निरीक्षक एवं उनकी टीम के द्वारा जांच करने में पाया गया कि उक्त सोनपापड़ी एक्सपायरी नही थी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने इसकी सूचना कलेक्टर/अध्यक्ष जिला स्वास्थ्य समिति और जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम स्थानीय कार्यालय मंडला को सूचना दे दी है।

Related posts

बाल विवाह पर नजर रखेगा प्रशासन वन स्टॉप सेंटर का दूरभाष क्रमांक 07642-252699

Reva India News

गिरते भू-जल स्तर को देखते हुए निजी नलकूप खनन प्रतिबंधित

Reva India News

जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment