Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विशेष पेंशन प्रकरण के निराकरण हेतु शिविर का आयोजन 17 से 24 जनवरी तक

मंडला 14 जनवरी 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों के लंबित पेंशन प्रकरणों के निराकरण हेतु 17 से 24 जनवरी 2025 तक विशेष पेंशन प्रकरण के निराकरण हेतु शिविर का आयोजन जिला पेंशन कार्यालय मंडला में किया गया है। समस्त संबंधित आहरण संवितरण अधिकारी स्थापना लिपिक के साथ शिविर में उपस्थित होकर लम्बित पेंशन प्रकरणों का निराकरण कराया जाना सुनिश्चित करें। 24 जनवरी 2025 तक जिला कोषालय अधिकारी मण्डला को इस आशय का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें, कि अब इस कार्यालय स्तर पर कोई भी पेंशन प्रकरण निराकरण हेतु लंबित नहीं हैं। उक्त प्रमाण पत्र के अभाव में संबंधित आहरण संवितरण अधिकारी एवं संबंधित पेंशन प्रकरण प्रभारी लिपिक का माह जनवरी 2025 का वेतन आहरित नही किया जाएगा।

Related posts

हल्दी की खुशबू से मिली नई पहचान लावर के किसान धर्मपाल सिंह ने मक्के की जगह हल्दी लगाकर बनाई आत्मनिर्भरता की मिसाल

Reva India News

4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

कृषि उपजमंडी अधिनियम के उल्लंघन पर लगाया जुर्माना

Reva India News

Leave a Comment