Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा मंगलवार को पंचचौकी महाआरती में शामिल हुए

मंडला 14 जनवरी 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा मंगलवार को माँ नर्मदा नदी के माहिष्मती घाट में संध्याकालीन पंचचौकी महाआरती में शामिल हुए। पंचचौकी महाआरती का आयोजन अमृता चौक, रेवा चौक, नर्मदा चौक, शांकरी चौक और मेकलसुता चौक में संपन्न हुआ। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा सहित अधिकारी, कर्मचारी, समाजसेवी, श्रद्धालु, पत्रकार और नागरिकगण माहिष्मती घाट में आयोजित पंचचौकी महाआरती में शामिल हुए। इस अवसर पर नर्मदा अष्टक गान ’पदीय पाद पंकजम नमामि देवी नर्मदे’ नर्मदा जी की पंचचौकी महाआरती उतारी गई, इसके बाद ’ऊँ जय जगदा नंदी’ आरती गाया गया। जय-जय नर्मदे, हर-हर गंगे, जय राधेकृष्णा, जय श्री राम और जय-जयकार किया गया। आरती समापन के बाद कार्यक्रम स्थल में प्रसादी का वितरण किया गया।

Related posts

विकास प्रदर्शनी टाऊन हॉल में

Reva India News

पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी भारत की प्रेरणा है…वैभव पवार .आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान एवं सेवा पखवाड़ा के तहत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मजयंती पर संगोष्ठी….

Reva India News

पॉलीटेक्निक में ऑनलाईन निबंध प्रतियोगिता का आयोजित

Reva India News

Leave a Comment