Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

घरेलू गैस सिलेण्डर के दुरूपयोग पर की गई जप्ती की कार्यवाही  

मंडला 22 जनवरी 2025

जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि 21 जनवरी को विकासखण्ड मवई स्थित नटराज होटल मोतीनाला में घरेलू गैस सिलेण्डर का दुरूपयोग पाये जाने पर 13 सिलेण्डर और मिड वे ट्रीट तथा भीमडोंगरी में 2 सिलेण्डर एवं 1 चूल्हा भट्टी को जप्त किया गया। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बिछिया के मार्गदर्शन में तहसील बिछिया श्री कैलाश प्रसाद कोल नायब तहसीलदार, श्रीमती रश्मि गौतम कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी बिछिया, श्री पीतम डेहरिया कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी मवई एवं श्री रामेश्वर काकोड़िया राजस्व निरीक्षक के द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही की गई। उन्होंने बताया कि आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत कार्यवाही कर प्रकरण दर्ज किया गया है।

Related posts

कलेक्टर श्री मिश्रा ने ग्राम सर्रा पिपरिया में वृक्षारोपण का अवलोकन किया पौधों की देखभाल व सुरक्षा की जिम्मेदारी स्व सहायता समूहों को सौंपने के निर्देश दिए

Reva India News

विद्युत उपभोक्ताओं के लिए जनसमस्या निवारण शिविर 2 जुलाई को

Reva India News

’आरोग्यम मंडला’ जन स्वास्थ्य शिविर 9 अक्टूबर को

Reva India News

Leave a Comment