Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एसपी ने ली मासिक अपराध की समीक्षा बैठक लंबित अपराधों के त्वरित निराकरण के निर्देश

मंडला, 23 मार्च 2026

पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा के निर्देशन में पुलिस कंट्रोल रूम मंडला में मासिक अपराध की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में लंबित अपराधों के त्वरित, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया। साथ ही थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं अन्य स्टाफ को विभिन्न विषयों एवं उच्च न्यायालय के नवीनतम निर्णय के संबंध में आवश्यक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। इस दौरान बैठक में एसडीओपी मंडला, एसडीओपी निवास, एसडीओपी बिछिया, एसडीओपी नैनपुर, डीएसपी (एलआर), सभी थाना/चौकी प्रभारी, रक्षित निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक द्वारा अधिकारियों को एनडीपीएस एक्ट से संबंधित अपराधों पर प्रभावी कार्यवाही, महिला एवं बाल अपराधों में संवेदनशीलता तथा साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए विशेष दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही प्रतिबंधात्मक कार्रवाई अधिक से अधिक करने के निर्देश भी दिए गए। यातायात जागरूकता के अंतर्गत पीएम राहत, ‘राहवीर’ योजना के प्रभावी प्रचार-प्रसार, कैशलेस इलाज सुविधा के बारे में आमजन को जागरूक करने तथा इसके बेहतर क्रियान्वयन के लिए निर्देशित किया गया। माइक्रोबीट अधिकारियों को निर्धारित निर्देशों का अनिवार्य पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

सभी थाना/चौकी प्रभारियों को क्षेत्र के विशिष्ट स्थान एवं सरकारी गोदाम में सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, रेडियो प्रभारी एवं डायल 112 प्रभारी को डायल 112 की प्रभावी उपलब्धता बनाए रखने तथा सीसीटीएनएस में समयबद्ध जानकारी फीड करने के निर्देश दिए गए। अपराध नियंत्रण के लिए नियमित गश्त, वाहन चेकिंग, निगरानी बदमाशों पर सतत कार्रवाई एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक पुलिसिंग को सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया गया।

Related posts

एएसडीआर सूची का वाचन, अधिकारियों की उपस्थिति में प्रक्रिया संपन्न

Reva India News

अमृत 2.0 अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण करते हुए योजनाओं में प्रगति लाएं – डॉ. सिडाना समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment