Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने किया फॉरेस्ट नर्सरी का निरीक्षण अनुभूति कार्यक्रम के अंतर्गत हाईस्कूल देवगांव के विद्यार्थियों से कलेक्टर ने की चर्चा  

मंडला 30 जनवरी 2025

कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने फॉरेस्ट नर्सरी कंचनगांव का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नर्सरी से लगे नर्मदा घाट एवं परिक्रमा पथ का अवलोकन किया। साथ ही उपस्थित स्टॉफ को निर्देशित करते हुए कहा कि नर्सरी का व्यवस्थित रखरखाव सुनिश्चित करें। साथ ही साथ अच्छे किस्म के बेहतर वन पौध तैयार करने पर फोकस करें। इस दौरान अनुभूति कार्यक्रम के तहत हाईस्कूल देवगांव के विद्यार्थियों से चर्चा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि परीक्षाओं का समय नजदीक है, इसलिए सभी विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी पर विशेष फोकस करें। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन ही आपके बेहतर भविष्य के लिए नीव का काम करता है। हम सबको अपने पर्यावरण की रक्षा करने के लिए तत्पर रहना चाहिए। इसके लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना चाहिए। उन्होंने छात्रों से आव्हान किया कि अपने-अपने जन्मदिवस पर एक-एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने भी पर्यावरण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, एसडीएम घुघरी आकिप खान, सीईओ जनपद पंचायत मोहगांव अजीत वर्मा, सहायक यंत्री राहुल मंडराहा सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

अनिवार्य रूप से कराएं 15 से 18 वर्ष के बच्चों का वैक्सीनेशन कलेक्टर हर्षिका सिंह ने की अपील  

Reva India News

“मैं हूँ अभिमन्यु” अभियान : महिला सुरक्षा व घरेलू हिंसा रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक मंडला ने दी युवकों को महत्वपूर्ण जानकारी

Reva India News

झंकार भवन में आयोजित हुआ वृद्धजन सम्मान समारोह

Reva India News

Leave a Comment