Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

केबिनेट मंत्री सम्पतिया उइके ने रेल मंत्री से भेंट कर रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग की

मण्डला। मण्डला विधायक एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री सम्पतिया उइके ने गुरूवार को दिल्ली में केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर जिले में रेल सेवाओं के विस्तार के संबंध में चर्चा करते हुये मांगों से संबंधित पत्र सौंपा। सम्पतिया उइके ने रेल मंत्री से मण्डला से जबलपुर, रायपुर तथा नागपुर के लिये सीधी रेल सेवा प्रारंभ की मांग की। उन्होंने जबलपुर इंदौर ओव्हर नाईट ट्रेन तथा जबलपुर लखनऊ चित्रकूट एक्सप्रेस को मण्डला को मण्डला तक बढ़ाने की मांग की है, साथ ही जबलपुर भोपाल इंटरसिटी ट्रेन को मण्डला से प्रारंभ करने की मांग की है। सम्पतिया उइके ने रेल मंत्री को चिरईडोंगरी रेल्वे स्टेशन से अर्जित होने वाले राजस्व की जानकारी देते हुये कहा कि स्टेशन में सुविधाओं के विस्तार नितांत आवश्यक है। लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी मंत्री ने केन्द्रीय रेल मंत्री से मण्डला फोर्ट रेल्वे स्टेशन में प्रथम श्रेणी का प्रतीक्षालय के निर्माण तथा कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की मांग की। रेल मंत्री ने सभी बिन्दुओं पर गंभीरतापूर्वक चर्चा करते हुये जल्द ही आवश्यक कार्यवाही  करने का आश्वासन दिया।

Related posts

कलेक्टर ने जनसुनवाई में कलरी बाई को दी आर्थिक सहायता  

Reva India News

16 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए  

Reva India News

पर्यटन उद्योग को प्रोत्साहित करने वाली क्रांतिकारी योजना है सस्की: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

Leave a Comment