Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

साढ़े चार लाख की लागत से बनेगा ग्वारा स्वागत द्वार पीएचई मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने किया निर्माण कार्य का भूमिपूजन

मंडला 3 फरवरी 2025

सिवनी-मंडला मार्ग से ग्राम पंचायत ग्वारा तथा ढेकों को जोड़ने वाले मार्ग पर साढ़े चार लाख रूपए की लागत से स्वागत द्वार बनाया जाएगा। बसंत पंचमी के अवसर पर म.प्र. शासन की पीएचई मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने इस निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर श्री प्रफुल्ल मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शकुन जंघेला, नगर पंचायत बम्हनीबंजर की अध्यक्ष श्रीमती मीना हरदहा, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती मीना सिंगौर, ग्राम टिकरवारा की सरपंच श्रीमती श्रद्धा कवरेती, ग्राम पंचायत ठरका की सरपंच श्रीमती मुक्ता मरावी, सीईओ जनपद पंचायत मंडला श्री विनोद मरावी सहित अन्य गणमान्यजन तथा अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए पीएचई मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि ग्वारा में लंबे समय से मांग थी कि स्वागत द्वार हो, इस मांग को पूरा करने की मेरी इच्छा आज फलीभूत हो रही है।

 

यह हमारे लिए गौरव का विषय है। विधायक की जिम्मेदारी मिलने के बाद से ही प्रधानमंत्री जी की सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास की सोच के अनुरूप कार्य करना मेरी प्राथमिकता है। ग्राम ग्वारा में मुक्ति धाम का काम शुरू हो चुका है, आज गेट के भूमि पूजन के साथ ही इसका निर्माण भी प्रारंभ होगा। जल जीवन मिशन के माध्यम से हम घर-घर नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल पहुचाया जा रहा है हम इस दिशा में तेजी से काम कर रहे है। 50 पंचायतों में ग्राम संगठन भवन स्वीकृति दी है। आने वाले समय में ग्वारा में भी नवीन ग्राम संगठन भवन के लिए स्वीकृति प्रदान की जाएगी। मेरी इच्छा है कि मंडला विकास खंड के प्रत्येक ग्राम संगठन के लिए भवन बने।

Related posts

मतपत्रों को मुद्रित कराकर रिटर्निंग ऑफिसर को सौपें जाने के लिए अधिकारी, कर्मचारी नियुक्त

Reva India News

पीएमकेवीवाई 4.0 में प्रशिक्षण के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित

Reva India News

सहायक यंत्री को सर्व शिक्षा अभियान में किया गया संलग्न

Reva India News

Leave a Comment