माँ नर्मदा की जयंती पर मंगलवार की शाम को केक काटकर माँ नर्मदा का प्रकटोत्सव मनाया गया। इसके पश्चात विशेष पंच चौकी महाआरती की गई। महाआरती पर भारी संख्या में जन समुदाय एकत्रित हुआ। इससे पहले नर्मदा जयंती के उपलक्ष्य आतिशबाजी कर उत्सव मनाया गया साथ ही 101 लीटर दूध से दुग्ध अभिषेक किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, नगर पालिका उपाध्यक्ष अखिलेश कछवाहा, कलेक्टर सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, संयुक्त कलेक्टर सी एल वर्मा, जेपी यादव, डिप्टी कलेक्टर आशुतोष ठाकुर, एसडीएम मंडला सोनल सिडाम सहित अन्य उपस्थित रहे।
