मंडला 7 फरवरी 2025
मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस श्री नरेन्द्र कुमार जैन 10 फरवरी 2025 को मंडला जिले के दौरे पर रहेंगे। आयोग को जिले के विभिन्न अंचलों से प्राप्त प्रकरण के निराकरण एवं हितग्राहियों के संतुष्टि का आंकलन करने के लिए योजना भवन में बैठक का आयोजन किया जाएगा। आयोग की टीम द्वारा प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक जिला योजना भवन में जनपदवार मानव अधिकार आयोग के लम्बित प्रकरणों की हितग्राहीवार समीक्षा की जाएगी। संबंधित हितग्राही बैठक के दौरान स्वयं उपस्थित होकर आयोग के दल के समक्ष अपना पक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं।
