Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रकरणों का निराकरण करें एवं जिले की रैंकिंग को बेहतर बनाएं – कलेक्टर समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक में निर्देश  

मंडला 17 फरवरी 2025

समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने सीएम हेल्पलाईन की विस्तार से समीक्षा करते हुए कहा कि 3 दिवस में अधिक से अधिक प्रकरणों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण सुनिश्चित करें। ऐसे विभाग जिनकी सीएम हेल्पलाईन पेंडेंसी अधिक संख्या में है वे सभी प्राथमिकता के साथ प्रकरणों का निराकरण करें एवं जिले की रैंकिंग को बेहतर बनाएं। उन्होंने कहा कि 50 दिवस से अधिक समय से लंबित प्रकरणों पर फोकस करें। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री जेपी यादव एवं श्री हुनेन्द्र घोरमारे, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ सहित समस्त एसडीएम तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने 100 दिवसीय निःक्षय शिविर की समीक्षा करते हुए कहा कि शतप्रतिशत रोगियों को चिन्हित करते हुए स्क्रीनिंग जांच के बाद उचित उपचार करें।  मिशन नेत्र ज्योति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री मिश्रा ने निर्देशित किया कि एक सप्ताह में सभी बच्चों की शतप्रतिशत बच्चों की स्क्रीनिंग कराना सुनिश्चित करें। उर्वरक, भंडारण एवं वितरण की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि क्षमता के अनुसार उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करें। गेहूं उपार्जन की तैयारियां समयपूर्व पूर्ण करें। बैठक में कलेक्टर ने जल जीवन मिशन की विकासखंडवार प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि भ्रमण कर जल जीवन मिशन के कार्यों का सत्यापन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। गर्मी के मौसम में पेयजल संकट को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां समय के पूर्व सुनिश्चित करें। उच्च न्यायालय के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि प्रत्येक प्रकरण पर निर्धारित समयावधि में जवाब प्रस्तुत करें। बैठक में कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड की प्रगति की समीक्षा, राजस्व महा अभियान, अंतर्विभागीय बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

Related posts

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

सांसद श्री फग्गनसिंह कुलस्ते का दौरा कार्यक्रम

Reva India News

विश्व तम्बाखू निषेध दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली

Reva India News

Leave a Comment