Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने किया परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण

मंडला 25 फरवरी 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने ज़िले में चल रही बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनज़र मंगलवार को जिला मुख्यालय के परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने उत्कृष्ट विद्यालय एवं अवंती बाई स्कूल का औचक निरीक्षण करते हुए परीक्षाओं की व्यवस्था का जायजा लिया। कलेक्टर श्री मिश्रा ने परीक्षा केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि केंद्रों में विद्यार्थियों के लिए पानी, बिजली, बैठक व्यवस्था, प्रकाश आदि की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने केंद्रों का निरीक्षण करते हुए ज़रूरी निर्देश भी दिए। इस दौरान को सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, जिला शिक्षा अधिकारी मुन्नी बड़कड़े सहित संबंधित उपस्थित थे।

 

Related posts

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी गई श्रद्धांजलि, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला बैठक संपन्न

Reva India News

मलेरिया, डेंगू एवं चिकुनगुनिया से बचाव हेतु एडवाईजरी   मण्डला 25 सितम्बर 2021

Reva India News

कोरोना के 2 नये मरीज मिले

Reva India News

Leave a Comment