Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन जिला शाखा मण्डला की समीक्षा बैठक आयोजित

 

प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएषन जिला शाखा मण्डला कार्यकारिणी की बैठक संभागीय उपाध्यक्ष आधारसिंह राजपूत के मुख्य आतिथ्य, जिला अध्यक्ष मण्डला व उपप्रांताध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार जैन की अध्यक्षता व संभागीय सचिव बी.एस. बरकड,़े कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. रामगोपाल कछवाहा, सचिव
बलराम पाल, कोषाध्यक्ष एस.एन. अली, जिला प्रवक्ता किशोर गुप्ता, प्रमुख परामर्शदाता योगेश श्रीवास्तव व संयुक्त सचिव फूलचंद टांडेश्वर के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित की गई।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद सुरेश्वर को मंच संचालन का दायित्व सौंपा गया। सुरेश्वर जी ने एजेण्डा के बिन्दुओं से अवगत कराते हुये प्रत्येक इकाई के अध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्यों को वार्षिकोत्सव की समीक्षा अंतर्गत सुझाव व 22 मार्च को संभागीय सम्मेलन में सम्मिलित होने संभावित पेंशनरों की संख्या से अवगत कराने हेतु बात रखी गयी।
नैनपुर अध्यक्ष रामगोपाल पटले, उपाध्यक्ष नवल किशोर देवांगन, मण्डला तहसील अध्यक्ष नागेन्द्र नाथ चौरसिया, रामनगर अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद ठाकुर, चाबी अध्यक्ष आशाराम श्याम, सर्री अध्यक्ष जमना प्रसाद सिंगौर, सालीवाड़ा अध्यक्ष सुदामा प्रसाद राय, अंजनिया अध्यक्ष बी.आर. यादव, मनेरी अध्यक्ष
एल.एस. धुर्वे, महाराजपुर अध्यक्ष प्रदीप श्रीवास्तव सिझौरा अध्यक्ष दशरथ लाल उइके, घुघरी तहसील अध्यक्ष सी.एल. भलावी, नारायणगंज तहसील अध्यक्ष वृंदावन दुबे, बीजाडांडी अध्यक्ष रमेश प्रसाद तिवारी, पदमी अध्यक्ष भगवानदास ठाकुर, हिरदेनगर अध्यक्ष बसंत चौरसिया, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सावित्री सांड़या ने वार्षिकोत्सव के सफल आयोजन, समग्र पेंशनरों के योगदान व संतुलित टीम भावना कें सदंर्भ में अपने विचार रखे।
22 मार्च को जबलपुर संभागीय सम्मेलन में सम्मिलित होने के लिए सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक सदस्य को आने जाने का व्यय स्वंय को वहन करना होगा। विभिन्न इकाईयों से लगभग 60 सदस्यों के जबलपुर जाने संबंधी सहमति प्राप्त हुई।
जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र जैन के द्वारा वार्षिकोत्सव के आय व्यय को सभा पटल में रखा गया। विभिन्न इकाईयों व कार्यकारिणी सदस्यों से प्राप्त सहयोग रूपया 57300 रू. व 75585 रू. विभिन्न मदों में व्यय हुये। संभागीय सम्मेलन की व्यवस्था में जिले से समुचित योगदान देने की बात कही गई। समापन बेला में उपाध्यक्ष भागवत झारिया के द्वारा प्रस्तुत हास्य व्यंग रचनाओं से वातावरण तरोताजा हो गया। बैठक में श्रीमति हेमलता पटेल, बी.एल. पटेल, महेश प्रसाद सिंगौर, परसराम कुशराम, कंधी लाल मरकाम, जी.एल. झारिया व अनेको पेंशनरों की गरिमामय उपस्थिति रही। नवागत पेंशनर रविदास वैरागी व एच.डी. मोंगरे का परिचय कराते हुऐ उन्हें सम्मानित किया गया।

Related posts

जनसुनवाई में दिव्यांग महिला को मिला संबल चेतराम को प्रदाय की गई ट्राई साइकिल

Reva India News

रक्तवीरो का जगह जगह हुआ स्वागत शहरों की गलियों में* 

Reva India News

ग्राम पंचायत टिकरिया में प्रस्फुटन समितियों का प्रशिक्षण हुआ

Reva India News

Leave a Comment