Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने किया आँगनवाड़ी केन्द्र कजरवाड़ा का निरीक्षण  

मंडला 19 मार्च 2025

नैनपुर क्षेत्र के भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने आँगनवाड़ी केन्द्र क्रमांक-2 कजरवाड़ा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आंगनवाड़ी भवन में शेष निर्माण कार्यों को समय सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों की शैक्षणिक रूचि बढ़ाने के लिए वॉलपेंटिंग कराएं। खिड़कियों पर जालियाँ लगवाएं। मुख्य सड़क से आँगनवाड़ी केन्द्र तक सीसी रोड अथवा प्योर ब्लॉक लगाकर रास्ता बनवाएं। आंगनवाड़ी परिसर में पोषणवाटिका विकसित करें। इस दौरान उन्होंने बच्चों से आत्मीय चर्चा करते हुए आंगनवाड़ी केन्द्र में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली तथा उन्हें प्रतिदिन आंगनवाड़ी आने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को निर्देशित किया कि बच्चों को नियमित रूप से कक्षा, गृह और श्यामपट कार्य का अभ्यास कराएं, जिससे बच्चों का शैक्षणिक स्तर बेहतर बन सके। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से मेन्यू के अनुसार मध्यान्ह भोजन देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट, सीईओ जनपद पंचायत नैनपुर श्री विनोद मरावी सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

बारिश से पहले पूर्ण करें ग्रेवल सड़क का निर्माण – सीईओ जिला पंचायत

Reva India News

मतगणना 2027 के लिए मंत्री श्रीमती सम्पतिया उईके ने की ऑनलाइन स्व गणना नागरिकों से की भागीदारी की अपील

Reva India News

शिक्षण संस्थानों के 100 मीटर का दायरा तंबाकू मुक्त हो – कलेक्टर जिला स्तरीय नशा मुक्ति समिति की बैठक सम्पन्न

Reva India News

Leave a Comment