Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जल गंगा संवर्धन अभियान की तैयारियाँ कराएं – कलेक्टर

मंडला 24 मार्च 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने विभागीय अधिकारियों की बैठक में निर्देशित किया कि आगामी 30 मार्च से शुरू होने वाले इस अभियान के लिए आवश्यक तैयारियाँ करें। पिछले वर्ष की तरह ही इस वर्ष भी जल स्त्रोतों के संरक्षण, सफाई आदि के लिए स्थान चिन्हित करें। उन्होंने कहा कि जिले में बड़ी संख्या में खेत तालाब बनाने के साथ-साथ अन्य जल संवर्धन के कार्य किए जाने हैं। खेत तालाब बनाए जाने का उद्देश्य न सिर्फ कृषकों को सिचाई की सुविधा उपलब्ध कराना है

वरन यह भू-जल संवर्धन के लिए भी अच्छी गतिविधि है। समस्त सीईओ जनपद पंचायत आगामी ग्रीष्मकाल में इन तालाबों का निर्माण सुनिश्चित कराएं जिससे आने वाले वर्षाकाल में अधिक से अधिक जल इकट्ठा हो सके। खेत तालाबों के माध्यम से आजीविका के वैकल्पिक साधनों जैसे मत्स्यपालन आदि को भी प्रोत्साहित करें। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

1 कोरोना मरीज स्वस्थ हुआ

Reva India News

बाल विवाह रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम एवं शपथ अभियान संपन्न

Reva India News

राष्ट्रीय सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान 4.0 का शुभारंभ कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी

Reva India News

Leave a Comment