Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्राम मोहगांव में आयोजित हुआ वाटरशेड यात्रा अभियान का कार्यक्रम

मंडला 25 मार्च 2025

भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय भूमि संसाधन विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई वाटरशेड विकास योजना के तहत परियोजना क्रमांक 2 जनपद पंचायत निवास जिला मंडला में चल रहे वाटरशेड यात्रा अभियान का भव्य समारोह कस्टम हायरिंग सेंटर ग्राम मोहगांव में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सैकड़ों किसानों ने भाग लिया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, जनपद अध्यक्ष श्रीमती मंजू कुलस्ते, जनपद उपाध्यक्ष श्री घनश्याम सूर्यवंशी, जनपद सदस्य श्री क्रांति सिंह मार्को, श्रीमती अंजनी वरकड़े, ग्राम पंचायत सरपंच मोहगांव, हिरनाछापर बम्हनी माल, जवेधा माल, पद्दीकोना माल, मसूर घुघरी एवं समस्त जन प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। वाटरशेड थीम सांग लॉन्चिंग के लिए श्री श्याम बैरागी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा निकालकर की गई इसके पश्चात मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। सभी सदस्यों द्वारा पानी रोको अभियान में ग्रामवासियों को जुड़ने का सन्देश दिया गया एवं इसके फायदे समझाए गए। मंच का संचालन जिला परियोजना अधिकारी श्री उमेश कुमार सिंगरौरे द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में वृक्षारोपण कर वाटरशेड योजना से लाभान्वित जल योद्धाओं को शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

Related posts

जागरूकता सत्र में महिलाओं को मिली योजनाओं और हेल्पलाइन की जानकारी

Reva India News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर साईकिल रैली, मिनी मैराथन सेफ्टी वॉक तथा महिला क्रिकेट का होगा आयोजन

Reva India News

आज श्रवण बाधित दिव्यांगजनों की जांच एवं प्रमाण पत्र के लिए शिविर प्रातः 10 बजे से जिला चिकित्सालय में आयोजित होगा

Reva India News

Leave a Comment