Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने की चुटका परमाणु विद्युत परियोजना की राज्य स्तरीय बैठक संबंधी तैयारियों की समीक्षा

मंडला 26 मार्च 2025

कलेक्ट्रेट के गोलमेज कक्ष में चुटका परमाणु विद्युत परियोजना के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने परियोजना के क्रियान्वयन के संबंध में राज्य स्तर पर होने वाली बैठक के संबंध में तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बैठक एजेंडानुसार पीपीटी तैयार करें। प्रत्येक बिन्दू की पृथक-पृथक सिलाईड तैयार करें और संबंधित पूर्ण विवरण को समाहित करें। किए जाने वाले कार्यों को सूचीबद्ध करते हुए प्रत्येक कार्य के लिए समय-सीमा का उल्लेख भी करना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अरविंद सिंह सहित चुटका परमाणु विद्युत परियोजना के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

30 सितम्बर को मोहगाँव में रक्तदान शिविर का आयोजन

Reva India News

*सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर मंडला पुलिस द्वारा साइकिल रैली का आयोजन*एकता, अनुशासन एवं स्वास्थ्य के संदेश के साथ निकली साइक्लोथॉन रैली

Reva India News

जिले में 4 बच्चों को दिया गया मुख्यमंत्री बाल कल्याण योजना का लाभ कोरोना से अनाथ हुए बच्चों के खाते में 5 हजार रुपए डाले गए

Reva India News

Leave a Comment