मंडला 28 मार्च 2025
प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट ने सीएम हेल्पलाईन सहित अन्य विषयों की विस्तृत समीक्षा की। सीएम हेल्पलाईन की समीक्षा के दौरान उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रकरणों का निराकरण करें। इसमें रेगुलर बेसिस पर शिकायतें बंद कराना आवश्यक है। प्रभारी कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों को प्राथमिकता के साथ संतुष्टिपूर्वक निराकरण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मंडला जिले की रैंकिंग को बेहतर करने के लिए प्रकरणों का त्वरित गति से निराकरण कराना जरूरी है। बैठक में अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, अपर कलेक्टर अरविंद सिंह, संयुक्त कलेक्टर जेपी यादव, सीएल वर्मा, एसडीएम मंडला सोनल सिडाम सहित संबंधित उपस्थित थे।

प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट ने 30 मार्च से प्रारंभ हो रहे जल गंगा जल संवर्धन अभियान तथा विक्रमादित्य महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी नगरीय निकाय एवं ग्राम पंचायतों में भी कार्यक्रम आयोजित करें। उन्होंने सिंगल रिसोर्स वाले ग्रामों की जानकारी भी ली। ई-ऑफिस की विभागीय प्रगति की समीक्षा करते हुए प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत श्रैयांश कूमट ने निर्देशित किया कि सभी विभागों को लिंक करें। 15 अप्रैल 2025 के बाद ऑफलाईन फाईल स्वीकार नहीं की जायेंगी। उन्होंने कहा कि नवीन फाईलों को ऑनलाईन ही प्रस्तुत करें।

