Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सीईओ जिला पंचायत ने रक्तदान शिविर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा शिविर में किया गया 130 यूनिट रक्तदान

मंडला 25 अप्रैल 2025

सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट ने शुक्रवार को संत निरंकारी सत्संग केंद्र पहुंचकर आयोजित रक्तदान शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने शिविर स्थल का निरीक्षण किया और रक्तदाताओं तथा स्वयंसेवकों से चर्चा की। श्री कूमट ने शिविर के शुभारंभ के अवसर पर केक काटकर सभी रक्तदाताओं और आयोजकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह एक महान दान है, जिससे किसी जरूरतमंद का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने संत निरंकारी मिशन द्वारा आयोजित इस शिविर की सराहना की और अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान करने की अपील की। रक्तदाताओं को सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट द्वारा प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिविर में 130 रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। इस अवसर पर सत्संग केंद्र के प्रमुख और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

Related posts

मंडला में धान की रोपाई में क्रांति: वॉक-बिहाइंड पैडी ट्रांसप्लांटर से किसानों को मिली नई राह

Reva India News

2 बार मवेशियों को बंद करने पर पशुमालिक पर होगी कार्यवाही

Reva India News

हम फाउंडेशन ने की जिला मुख्यालय पर बैठक

Reva India News

Leave a Comment