Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सेचुरेशन मोड पर करें धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के कार्य – सीईओ जिला पंचायत

मंडला, 14 मई 2025

सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट ने वीडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के संबंध में संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने निर्देशित किया कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के कार्यों को बेहतर सर्वे कराते हुए सेचुरेशन मोड पर करें। ग्राउंड लेवल से प्राप्त हो रहे योजना से संबंधित सर्वे के डेटा को सीईओ जनपद, जेएसओ तथा बीएमओ चैक करें। तीनों अधिकारियों के द्वारा प्रस्तुत किए गए डेटा को एसडीएम क्राॅसचैक करते हुए जिला कार्यालय की ओर प्रेषित करें। सर्वे के समस्त डेटा को संबंधित जेएसओ, बीएमओ तथा सीईओ जनपद पंचायत के संयुक्त हस्ताक्षर से प्राप्त करते हुए समस्त अनुविभागीय अधिकारी कवर लेटर के साथ जिले को प्रेषित करेंगे। सीईओ जिला पंचायत ने एसी ट्रायबल को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी संबंधित ग्रामों से जनधन खाते, राशन कार्ड/पात्रतापर्ची, आयुष्मान कार्ड, सक्षम आंगनवाड़ी, छात्रावास आदि से संबंधित समस्त जानकारी आगामी टीएल बैठक से पूर्व तैयार करें। साथ ही सभी सम्बंधित विभाग भी अपने विभाग अंतर्गत धरती आबा में स्वीकृत कार्यों की जानकारी प्रेषित करें एवं स्वीकृत कार्य को समय सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिये। इस दौरान एसी ट्रायबल श्रीमती वंदना गुप्ता तथा सहायक संचालक श्री रंजीत गुप्ता उपस्थित रहे।

Related posts

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया फसल बीमा की राशि का भुगतान मण्डला जिले के किसानों को 5 करोड़ से अधिक की राशि अंतरित

Reva India News

सीईओ जिला पंचायत ने किया खेत-तालाब का निरीक्षण  

Reva India News

प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाने में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान फेल- तूलेश्वर मरकाम नेमावर में मारे गए लोगों को दी गई श्रद्धांजलि

Reva India News

Leave a Comment