Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बेटी की फीस के लिए दी गई आर्थिक सहायता

मंडला, 15 मई 2025

ग्राम पुरवा निवासी कृष्ण कुमार कछवाहा ने पिछली जनसुनवाई में कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण बीएड की शिक्षा प्राप्त कर रही अपनी पुत्री की फीस जमा नहीं कर पाने के विषय में आर्थिक सहायता के लिए आवेदन पत्र दिया था। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवेदन के परीक्षण के लिए निर्देशित किया गया था। परीक्षण उपरांत आवेदक की कमजोर आर्थिक स्थिति को देखते हुए आवेदक की पुत्री खुशी कछवाहा की फीस के लिए आवेदक को भारतीय रेडक्राॅस सोसयटी जिला शाखा मंडला की ओर से 9 हजार रूपए की आर्थिक सहायता का चैक प्रदान किया गया। कृष्णकुमार कछवाहा ने आर्थिक सहायता मिलने पर जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related posts

सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते और कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने हेलमेट जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Reva India News

बिंझिया में सामुदायिक भागीदारी जागरूकता शिविर सम्पन्न

Reva India News

25 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए

Reva India News

Leave a Comment