Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

श्रेयांश कूमट ने रेशम धागाकरण इकाई और रेशम केंद्र देवदार का किया निरीक्षण, प्रगति का लिया जायजा

मंडला, 24 मई 2025

सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट ने शनिवार को रेशम केंद्र देवदरा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेशम उत्पादन और धागाकरण से संबंधित विभिन्न कार्यों की प्रगति का गहनता से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सीईओ कूमट ने रेशम कीट पालन की प्रक्रिया, कोकून से धागा निकालने की विधि और तैयार रेशम धागे की गुणवत्ता का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने वार्षिक लक्ष्य के अनुसार उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीओ आदित्य पांडे सहित संबंधित उपस्थित थे।

सीईओ जिला पंचायत ने किया रेशम कृमिपालन केंद्र का निरीक्षण

 

सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट ने नेवरगांव स्थित रेशम कृमिपालन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में चल रही कीट पालन की समस्त व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने रेशम कीट पालन की प्रक्रिया, कीटों के स्वास्थ्य और उन्हें दिए जा रहे वातावरण का अवलोकन किया। सीईओ जिला पंचायत श्री कूमट ने केंद्र के भवन के रखरखाव को लेकर विशेष निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भवन में आवश्यकतानुसार मेंटेनेंस भी कराएं।

Related posts

17 जनवरी तक अनिवार्यतः क्रियाशील करें कोविड केयर सेंटर

Reva India News

कौशल विकास यात्रा का आगमन कौशल विकास यात्रा 2023 का आगमन*  21 सितंबर को मंडला में कौशल विकास यात्रा का आगमन

Reva India News

कृषकों के लिए पाले से बचाव व जरूरी सलाह

Reva India News

Leave a Comment