Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

2 सप्ताह में एसडीएम कोर्ट में पेश कर सकते हैं दावा/आपत्ति

मंडला, 26 मई 2025

तहसीलदार न्यायालय मंडला से मिली जानकारी के अनुसार मुख्य नगरपालिका अधिकारी, नगरपालिका परिषद मण्डला ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु ट्रेचिंग ग्राउण्ड बनाने के लिये ग्राम मालीमोहगांव, प.ह.नं. 37, रा.नि.मं. महाराजपुर स्थित शासकीय भूमि ख.नं. 385, 386 रकवा 33, 58 में से कुल 2.65 हे. की मांग करने संबंधी आवेदन कलेक्टर न्यायालय मंडला के समक्ष प्रस्तुत किया है, जो इस न्यायालय में न्याया. अनु.अधि.रा. मण्डला के माध्यम से जांच प्रतिवेदन हेतु प्राप्त हुआ है।

उक्त भूमि उपरोक्तानुसार विभाग/कार्य हेतु आबंटन के संबंध में सर्वसाधारण को किसी प्रकार की कोई आपत्ति/दावा हो, तो वह स्वयं या अपने अधिवक्ता के माध्यम से सूचना-पत्र जारी दिनांक से 15 दिवस के भीतर इस न्यायालय में उपस्थित होकर पेश कर सकते हैं। नियत तिथि के उपरांत प्रस्तुत दावा/आपत्ति विचार योग्य नहीं होंगे।

Related posts

लेखा प्रशिक्षण के आवेदन 23 जुलाई तक

Reva India News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम संपन्न किसानों के खाते में पहुँची 18 हजार करोड़ रूपये से अधिक की राशि

Reva India News

संचालनालय वित्तीय प्रबंधन सूचना प्रणाली का पुनगर्ठन कर 47 नवीन पदों के सृजन एवं प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट के गठन का अनुमोदन लोकतंत्र सैनानियों के संबंध में की गई घोषणा को दी अनुमति मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद के निर्णय

Reva India News

Leave a Comment