Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बिछिया में आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान में विधायक नारायण सिंह पट्टा हुए शामिल  

6 जून 2025, मंडला

जिले में विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत बिछिया में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिछिया विधानसभा विधायक श्री नारायण सिंह पट्टा ने की। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण भी किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों, कृषि विशेषज्ञों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री नारायण सिंह पट्टा ने कहा कि किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर फसल लगानी चाहिए। जिससे न सिर्फ अच्छा उत्पादन मिलेगा बल्कि फसल का चक्र भी बना रहेगा। इस दौरान कृषि विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न कृषि योजनाओं, फसल विविधीकरण, जैविक खेती और मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन पर विस्तृत जानकारी दी। किसानों ने अपनी समस्याओं और सुझावों को भी साझा किया।

Related posts

विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई खेलकूद सांस्कृतिक और शासन के कार्यक्रमों के लिए प्रेरित करें मंडला जिले के गौरव दिवस के कार्यक्रम में विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करें विद्यार्थियों को स्वच्छता, पोषण माह और एक पेड़ माँ के नाम अभियान का महत्व जरूर बताएं कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय में व्हीएमसी मीटिंग को संबोधित किया

Reva India News

एनीमिया मुक्त मंडला अभियान में बच्चों की स्क्रीनिंग एवं आयरन टेबलेट का वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश आगामी जन विश्वास शिविर मंडला में, आवेदनों के निराकरण के निर्देश समय सीमा की बैठक आयोजित

Reva India News

संख्या नहीं, समाधान की गुणवत्ता पर ध्यान दें – डॉ. सिडाना समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment