Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर होंगे विविध आयोजन

20 जून 2025, मंडला

संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा योग को वैष्विक पहचान देते हुए वर्ष 2015 में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया है। वर्ष 2015 के संपूर्ण विष्व में योग के प्रति उत्साह भागीदारी देखी गई है। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का एक दषक पूरा हो रहा है। इस अवसर पर वृहद रूप से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन के साथ-साथ काउन्टडाउन एवं अन्य कार्यक्रम भी किये जाने हैं। सम्पूर्ण प्रदेष में जिला, विकासखण्ड एवं पंचायत स्तर पर 21 जून को सामूहिक योग कार्यक्रम का वृहद आयोजन किया जाना है। इन कार्यक्रमों में सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों (स्कूल षिक्षा/उच्च षिक्षा/चिकित्सा षिक्षा/ तकनीकी षिक्षा/आयुष/नर्सिंग/पशु चिकित्सा/कृषि शिक्षा) पाॅलेटेक्निक, आईटीआई एवं समस्त शासकीय एवं निजी विश्वविद्यालयों के छात्रों के अलावा अन्य समस्त शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थी भाग लेंगे।

 

योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनायें – कलेक्टर

 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के उपलक्ष्य में सम्पूर्ण प्रदेश में वृहद योग शिविर आयोजित किये जाएंगे। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने जिले वासियों के नाम जारी संदेश में योग को अपनी दैनिक जीवन में शामिल करने का आह्वान करते हुए कहा है कि प्राचीन काल से योग भारतीय जीवन शैली का हिस्सा रहा है। विश्व योग दिवस पर इस वर्ष की थीम है कि “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग”, यानी खुद के साथ समाज को भी स्वस्थ बनाना। हमें योग को सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि हर दिन की आदत बनाना चाहिए। उन्होंने समस्त मण्डला वासियों से अपील करते हुए कहा कि हम सब मिलकर संकल्प लें कि योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करेंगे और एक स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाएंगे।

Related posts

मॉस्क तथा सामाजिक दूरी के लिये वातावरण बनाने एक सप्ताह सुबह 11 बजे और शाम 7 बजे बजेगा सायरन चलाया जायेगा रोको टोको अभियान कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिये कलेक्टर ने जारी किये विस्तृत निर्देश

Reva India News

विनोद कुमार नामदेव एवं कालूराम साहू को जनसुनवाई में मिला श्रवण यंत्र

Reva India News

मंडला के पहलवानों ने राज्य स्तर पर लहराया परचम, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

Reva India News

Leave a Comment