Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

म.प्र. लोक सेवा पदोन्नति नियम 2025 अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन  

27 जून 2025, मंडला

जिला योजना भवन में मध्यप्रदेश लोकसेवा पदोन्नति नियम 2025 के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया। सभी संबंधित अधिकारियों को पदोन्नति नियम 2025 की विस्तार से जानकारी दी गई एवं संबंधित जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह ने कार्यशाला में उपस्थित विभागीय अधिकारी, कर्मचारियों से चर्चा करते हुए कहा कि सभी विभाग ग्रेडेशन सूची शीघ्र तैयार करें। इस सूची को तैयार करने में आरक्षण के नियमों का पालन करें। साथ ही वरिष्ठता सूची के साथ-साथ अंतिम वार्षिक गोपनीय प्रतिवेदन भी आवश्यक रूप से तैयार रखें।

उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अपने विभाग के 31 दिसंबर 2025 की स्थिति में रिक्त पदों की जानकारी तैयार करें, यदि कोई अधिकारी, कर्मचारी 30 नवंबर 2025 को सेवानिवृत्त होने वाले हैं तो उस पद को भी रिक्त पदों की सूची में शामिल करें। उन्होंने कहा कि विभागीय पदोन्नति समिति विभाग की वरिष्ठता सूची के आधार पर पदोन्नति का निर्णय लेगी। कार्यशाला में अपर कलेक्टर श्री अरविंद सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ, जिला कोषालय अधिकारी श्री अखिलेश नेटी सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कलेक्ट्रेट में राष्ट्रीय ध्वज फहराया  

Reva India News

आज अभियान के रूप में किया गया स्वास्थ्य तथा आंगनवाड़ी केन्द्रों का भ्रमण

Reva India News

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा: एक दिन, एक घंटा, एक साथ के तहत स्वच्छता श्रमदान का आयोजन आज

Reva India News

Leave a Comment