Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

समय-सीमा की बैठक संपन्न सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण संतुष्टिपूर्वक करें – कलेक्टर ईकेवायसी के कार्य को प्राथमिकता देने के स्पष्ट निर्देश

मंडला 1 जुलाई 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने जिला योजना भवन में समय-सीमा बैठक में सीएम हेल्पलाइन, धरती आबा अभियान, समग्र ई-केवायसी, ई-ऑफिस, बीजांकुर अभियान की विस्तार से समीक्षा की। कलेक्टर श्री मिश्रा ने बैठक में मौजूद संबंधित अधिकारियों को टीएल के समस्त प्रकरणों का निराकरण समय पर करने के निर्देश दिए। सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि विभाग की रैंकिंग संतोषजनक नहीं है। इसमें विभागों के लिए निर्धारित इंडीकेटर्स में विभाग की प्रगति आशानुरूप नहीं होने पर इसमें शीघ्र सुधार करने के निर्देश भी दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री सीएल वर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ, समस्त एसडीएम सहित सभी अन्य जिलाधिकारी उपस्थित रहे। ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े रहे।

बैठक में कलेक्टर श्री मिश्रा ने जून माह की लम्बित सीएम हेल्पलाईन की शिकायतों की विभागवार विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि विभाग प्रमुख प्रतिदिन का लक्ष्य निर्धारित कर सीएम हेल्पलाईन की शिकायतांे का संतुष्टिपूर्वक निराकरण करें। समग्र ई-केवाईसी, फूड ई-केवाईसी के संबंध में प्रगति लाने के लिए संबंधित अधिकारी सप्ताह में 2 दिन फील्ड में जाकर इस कार्य को प्रमुखता से पूरा करेंगे। साथ ही विभागीय कार्यों की प्रगति की भी माॅनिटरिंग फील्ड पर सुनिश्चित करेंगे। प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान अंतर्गत विकासखंड एवं ग्राम स्तर पर आवश्यक कार्यवाही की जानी है, इसके लिए सभी एसडीएम एवं सभी जनपद पंचायत सीईओ समन्वय कर विभिन्न योजना के हितग्राहियों को चिन्हांकित कर लाभ दिलाएं। इस अभियान के दौरान लगाए जाने वाले शिविरों में अधिकारी एवं स्थानीय विभागीय अमला अनिवार्य रूप से मौजूद रहे। इस अभियान की समीक्षा हर गुरूवार को की जाएगी।

बीजांकुर अभियान के अंतर्गत जिले में चिन्हित स्थलों पर सीडबाॅल के माध्यम से बीज रोपण का कार्य प्रारंभ किया जा चुका है। समस्त अनुविभागीय राजस्व अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत कार्यक्रम आयोजित कर स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करें। यह ध्यान रहे कि इस अभियान में सभी की सहभागिता जरूरी है।

Related posts

उमरिया में बन रहा सार्वजनिक कूप

Reva India News

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने प्रो. राजीव त्रिपाठी को आर.जी.पी.वी. का कुलपति  नियुक्त किया

Reva India News

आयुष तथा जल संसाधन राज्यमंत्री श्री कावरे का दौरा कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment