Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पंचायत उप निर्वाचन 2025 को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

 

 मंडला 2 जुलाई 2025

पंचायत उप निर्वाचन 2025 (पूर्वाद्ध) हेतु जनपद पंचायतों के पंच का निर्वाचन मतपेटी एवं सरपंच का निर्वाचन ईव्हीएम से 22 जुलाई 2025 को कराया जायेगा। जनपद पंचायतों के रिक्त पदों के निर्वाचन हेतु 8 जुलाई 2025 तक प्रातः 10:30 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक संबंधित जनपद पंचायत के जनपद कार्यालय में नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किये जायेंगे। जिसमें जनपद पंचायत मंडला के ग्राम पंचायत सकवाह, कौरगांव एवं ढेकों में निर्वाचन कराया जायेगा। इसी प्रकार नैनपुर जनपद पंचायत के जैदेपुर, मक्के, रमपुरी, पाण्डीवारा, सुरखी, निवारी एवं अमझर माल तथा बिछिया जनपद पंचायत के मांगा, रामनगर, अंजनिया एवं किसली भिलवानी, जनपद पंचायत निवास के सुखरी संग्रामपुर, जनपद पंचायत नारायणगंज के मैली, मवई जनपद पंचायत के मवई तथा घुघरी जनपद पंचायत के खजरी, ढेकों एवं इमलीटोला में रिक्त पदों पर निर्वाचन किया जायेगा।

Related posts

कलेक्टर ने किया बहेलिया टोला आंगनवाड़ी एवं स्कूल का निरीक्षण कार्यकर्ता की सेवा समाप्त, शिक्षिकाओं को किया गया पुरस्कृत

Reva India News

सीईओ जिला पंचायत ने किया हायर सेकेंडरी स्कूल अमगवां का निरीक्षण

Reva India News

निवास एवं मवई में ’हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता’ अभियान पर कार्यशाला  

Reva India News

Leave a Comment